News Categories: Smart City

13 Feb
By: USCL 0

27 हज़ार की मलेशियाई साइकिल का डेमो

स्मार्ट सिटी की बाइक शेरिंग प्रॉजेक्ट का शुभारंभ मंगलवार को महाशिवरात्रि के मौके पर महाकाल एरिया मे होगा| भारत माता मंदिर के पीछे वाले रोड पर रुद्र्सागर के किनारे वेंडर का काएम्प लगेगा| सुबह 6:30 बजे निगमयुक्त डॉक्टर विजयकुमार जी की मोजूदगी मे नागरिको के हाथो शुभारंभ कराया जाएगा| यहा रात 8 बजे तक नागरिक फ्री मे साइकलिंग कर सकेंगे|

वेंडर ने नागरिको की पसंद जानने के लिए तीन तरह की साइकल का डेमो देने की तैयारी की है| इसमे 27 हज़ार रु कीमत वाली मलेशियाई साइकल भी है| इसकी ख़ासियत ये है की इसमे मोटर साइकल की तरह ड्रम ब्रेक है तथा टायर ट्यूब की जगह सॉलिड रब्बर के व्हील है|
Published By: Bhaskar (e-Newspaper)

Read More
08 Feb
By: USCL 0

फ्रीगंज में बनने जा रहा हैं उज्जैन का पहला शी-लाउंज

उज्जैन. कोई भी शहर तब तक स्मार्ट नहीं बन सकता जब उसमें महिलाओं के लिए मूलभूत सुविधाएं न हो। इसी जरूरत के मद्देनजर फ्रीगंज में पहला शी-लाउंज बनने जा रहा है। पूरी तरह महिलाओं के लिए आरक्षित यह ऐसा स्थान होगा, जहां सुविधाघर के साथ ही वॉश रूम, डे्रसिंग रूप, सेनेटरी नेपकीन डिस्पेंसर, नॉवेल्टी शॉप व अन्य कई सुविधाएं होंगी।

स्मार्ट सिटी अंतर्गत

स्मार्ट सिटी अंतर्गत शहर को शी-लाउंज की सौगात मिलने वाली है। इसके लिए स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा टैंडर जारी करने के साथ ही निर्माण एजेंसी व संचालन एजेंसी का निर्धारण कर दिया गया है। शी-लाउंज का कार्य उज्जैन की ही पटेल ब्रदर्स कंपनी को दिया गया है। वर्कऑर्डर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब संभावना है कि जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा और कुछ महीनों बाद महिलाओं को यह अत्याधुनिक सुविधा मिल सकेगी।

Published By: Patrika (e-Newspaper)

Read More
05 Feb
By: USCL 0

१६ फरवरी को फतेहाबाद ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट का शिलान्यास

उज्जैन. बहुप्रतीक्षित फतेहाबाद  ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट का शिलान्यास अब १६ फरवरी को रेल मंत्री पीयूष गोयल के हाथों होगा। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं. ८ के परिसर में २४५ करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट के साथ उज्जैन संसदीय क्षेत्र में होने वाले कुल १ हजार करोड़ के कामों की नींव रखी जाएगी।

१० हजार लोगों की भीड़ जुटाने का टारगेट

फतेहाबाद प्रोजेक्ट को भुनाने भाजपा ने १० हजार लोगों की भीड़ जुटाने का टारगेट रखा है। प्रत्येक विधानसभा से लोग यहां लाए जाएंगे। रविवार को डीआरएम आरएन सुनकर ने शहर पहुुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। रविवार को सांसद चिंतामणि मालवीय ने भाजपा लोकशक्ति कार्यालय पर मीडिया से चर्चा में कहा कि रेलवे इस प्रोजेक्ट को नकार कर मीटरगेज की जगह शासन को देने का लिख चुका था। बड़े दबाव, मनुहार व प्रयास से राशि मंजूर हुई। किसान आंदोलन के चलते पहले जब भूमिपूजन निरस्त हुआ, तब से नई तारीख लेने में जुटा था। अब जाकर १६ फरवरी तय हुई। सुबह ११.३० बजे से कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में सीएम शिवराजसिंह चौहान भी शामिल होंगे। चर्चा में सांसद ने केंद्र के बजट को लोक लुभावन नहीं बोलते हुए विकासोन्मुखी बताया। वे बोले कि देश की मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए ऐसे बजट जरूरी है।

Published By: Patrika (e-Newspaper)

Read More
30 Jan
By: USCL 0

शहर में बन रहा प्रदेश का पहला दिव्यांग अनुभूति पार्क

उज्जैन.  अपनी ही दुनिया तक सीमित रहने वाले दिव्यांग अब आम इंसान की तरह भी दुनिया को जान और समझ सकेंगे। ऐसा शहर में बन रहे प्रदेश के पहले दिव्यांग अनुभूति पार्क से होगा। इस पार्क में दिव्यांग छूकर तो सुगंध  से अपने आसपास की चीजों को जान सकेंगे। यही नहीं इस पार्क में दिव्यांगों को रोजगार  , संगीत, स्वास्थ्य से लेकर करीब १५ सुविधाओं का एक साथ अनुभव ले सकेंगे। पार्क दिव्यांगों को प्रकृति के नजदीक लाएगा तो देश-दुनिया में नया क्या हो रहा है इसको भी समझ पाएंगे।

यह पार्क कोठी रोड स्थित विक्रम वाटिका में
दिव्यांगों के लिए यह पार्क कोठी रोड स्थित विक्रम वाटिका में २.४ हेक्टेयर जमीन पर बनाया जा रहा है। करीब ३ करोड़ रुपए से बनने वाले पार्क की थीम इस तरह रखी गई है कि इसमें दिव्यांगों को सारी सुविधाएं मिल सके। पार्क में दिव्यांगों के लिए विशेष तौर पर सेंसरी पार्क, एनीमल स्ट्रक्चर, खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। पार्क के पहले चरण के तहत हार्टिकल्चर व एक्युप्रेशर पाथ-वे बनने का काम  शुरू हो गया है। अगले एक साल में पार्क अपना आकार ले लेगा। इसके बाद पार्क में दिव्यांगों के प्रशिक्षण के लिए एक सेंटर अलग बनाया जाएगा।

Published By: Patrika (e-Newspaper)

Read More