News Categories: Smart City

22 Mar
By: USCL 0

उज्जैन कलेक्टर की पहल, शहर का पहला डे-नाइट स्टेडियम, जो पुर्णतः होगा महिलाओं के लिए

उज्जैन की युवती और महिला खिलाडियों के लिए एक खुशखबरी हैं, दरअसल जल्द ही उज्जैन में महिलाओं के लिए सर्वसुविधायुक्त डे-नाईट स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा। आपको बता दे कि पॉलेटेकनिक कॉलेज के मैदान में बनने वाला यह स्टेडियम शहर का अपनी तरह का पहला स्टेडियम होगा। यह स्टेडियम पूरी तरह से महिलाओं और 12 वर्ष के बच्चो के लिए अरक्षित होगा।

इस स्टेडियम का निर्माण 1 करोड़ रूपए की लागत के साथ होगा। जहां महिलाएं व बच्चे क्रिकेट, फ़ुटबाल और एथलिटिक आदि खेल सकेंगे। यह पहल उज्जैन कलेक्टर संकेत भोंडवे ने की हैं। इसी के साथ यह स्टेडियम पूरी तरह से बाधा रहित होगा, जिससे दिव्यांग जन और वरिष्ठ नागरिक भी इसका लाभ उठा सकेंगे।

Published By: Bhaskar (e-Newspaper)

Read More
14 Mar
By: USCL 0

स्मार्ट शहर के लिए होंगे ४० सवाल, जाना जाएगा सुविधाओं के मामले में कितना स्मार्ट हैं हमारा शहर

केंद्र सरकार अब स्मार्ट शहरो में रहवासी सूचकांक का सर्वे कराने जा रही हैं। और इसके लिए उज्जैन में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। जहां १० विभागों से ४० सवालों के माध्यम से उनके द्वारा दी जा रही सुविधाओं के विषय में जानकारी ली जाएगी। इसके लिए निगम आयुक्त विजय कुमार जे. को नोडल अधिकारी बनाया गया हैं।

यहां जानकारी १६ अप्रैल तक ऑनलाइन देनी हैं, वहीं इस जानकारी का भौतिक सत्यापन और रहवासियों की राय जानने के बाद ३० मई को रेटिंग भी घोषित कर दी जाएगी। मंगलवार को स्मार्ट सिटी कम्पनी ने इस सर्वे की जानकारी से अधिकारीयों को अवगत कराया। साथ ही अधिकारीयों को बताया गया की किन विभागों से किस तरह की जानकारी ली जाएगी।

Published By : Bhaskar (e-Newspaper)

Read More
12 Mar
By: USCL 0

स्मार्ट सिटी बनने की ओर तेजी से बढ़ता उज्जैन, बाइक शेयरिंग के लिए साइकिल स्टैंड की तलाश शुरू

उज्जैन में स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा बाइक शेयरिंग प्रोजेक्ट की तैयारियां जोरो से चल रही हैं। जहां यह प्रोजेक्ट डेमो तक पहुंच चूका हैं। और अब स्मार्ट सिटी कम्पनी साइकिल स्टैंड के लिए जगह तलाशने के कार्य में लग गई हैं।

आपको बता दे कि इस प्रोजेक्ट के तहत शहर के ३० स्थानों में स्टैंड स्थापित करने की योजना हैं। जहां इस योजना से शहर स्मार्ट सिटी बनने के अपने प्रयास में एक कदम और आगे बढेगा वहीं इस योजना से साइकिल के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा।

Published By: Patrika (e-Newspaper)

Read More
09 Mar
By: USCL 0

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर USCL ने किया महिलाओं का सम्मान, दी अपने एप की जानकारी

गुरूवार ८ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महाकाल मंदिर प्रवचन हाल में महिलाओं के सम्मान के लिए उज्जैन स्मार्ट सिटी के सहयोंग से एक कार्यक्रम रखा गया। जहां पर लगभग १०० से ज्यादा महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर उज्जैन शहर की महापौर मीना जोनवाल भी उपस्थित थी। इस मौके पर महापौर जोनवाल ने पिंक एप को लाँच किया।

आपको बता दे कि इस कार्यक्रम में महिलाओं से जुड़े उज्जैन स्मार्ट सिटी के एप्लीकेशन की भी जानकारी से महिलाओं को अवगत कराया। जहां महिलाओं को इन एप्लीकेशन्स से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी गई, वहीं इन एप्लीकेशन्स में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उपयोग किये गए पेनिक बटन SOS के बारे में भी उन्हें बताया गया।

Read More
09 Mar
By: USCL 0

स्मार्ट सिटी के लिए नया सर्वे, लोगो को कैसी मिल रही हैं सेवा और सुविधाएं

अब नए तैरिके से इस बात का पता चलेगा की कौन सा शहर स्मार्ट सिटी के लिए कितना काबिल हैं। यह तरीका हैं हैं नए तरह का सर्वे, दरअसल केंद्र की टीम अब इस बात का पता लगाएगी की आम लोगो को स्मार्ट सिटी द्वारा कैसी सेवाए और सुविधाएँ मिल रही हैं।

यानि के अब स्मार्ट सिटिज के बिच में सेवा और सुविधाओं को लेकर प्रतिस्पर्धा होगी। १२ मार्च को भोपाल में प्रदेश की सभी सात शहरों के अफसरों को यह जानकारी दी जाएगी की यह सर्वे किस तरह से होगा। आपको बता दे कि देश के १०० शहरों को स्मार्ट बनाने के लिए केंद्र सरकार स्मार्ट सिटी के मिशन को अब पूरी तरह नागरिको के अनुकूल बनाने की शुरुआत करने वाली हैं।

Readmore 

Read More
06 Mar
By: USCL 0

आगर-मक्सी रोड पर लगेंगी स्वच्छ भारत का संदेश देती प्रतिमा, रोटरी का होगा निर्माण

नगर निगम आगर-मक्सी रोड के बीच एमआर-5 पर हक्कानीपुरा के रास्ते पर ऐसी रोटरी बनाने का सोच रहा हैं  जिसके बीच में पत्थरों का फव्वारा, आसपास रंगीन लाइट, सबसे चौड़े स्थान पर पीलर्स ऑफ यूनिटी यानी एकता का स्तंभ निर्मित किया जाएगा। इसी के साथ यहां पर स्वच्छ भारत का संदेश देती हुई प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।

आपको बता दे कि एमआर-5 की यह पहली रोटरी होगी। फिलहाल यहां पर बाउंड्रीवाल का काम पूर्ण हो चूका हैं और स्वच्छ भारत मिशन के तहत यहां शौचालय का निर्माण भी हो गया हैं।

Published By: Bhaskar (e-Newspaper)

Read More
05 Mar
By: USCL 0

ब्लैक स्पॉट की लिस्ट से बाहर निकलेगा शांति पैलेस चौराहा, बन रही हैं योजना

उज्जैन का शांति पैलेस चौराहा अब ब्लैक स्पॉट की लिस्ट से मुक्त हो जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक नार्म्स के आधार पर सुरक्षा की कुछ जरुरी व्यवस्था की जायेगी। आपको बता दे कि इंदौर फोरलेन रोड पर स्थित शांति पैलेस चौराहा ब्लैक स्पॉट की लिस्ट में हैं। लेकिन अब इसे इस लिस्ट से बाहर निकालने के लिए रणनीति बनाई जायेगी।

जिसके तहत यहां दो रोटरी का निर्माण होगा जो कि दुर्घटना की आशंका को कम करेगी। हाल ही में निगम ने इस चौराहे के निर्माण कार्य के लिए टेंडर भी जारी किया हैं। इस चौराहे के कुछ जरुरी निर्माण कार्य जैसे फुटपाथ और जेबरा क्रासिंग की व्यवस्था भी की जाएगी।

Published By: Patrika (e-Newspaper)

Read More
22 Feb
By: USCL 0

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में उज्जैन बना नंबर वन

मध्यप्रदेश में उज्जैन जिला जनवरी में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में नंबर वन पर है। वहीं  उज्जैन संभाग का देवास जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। इन दोनों ही जिलों को ए रेटिंग प्राप्त हुई है। जिले की इस उपलब्धि को लेकर कलेक्टर श्री संकेत भोंडवे ने सभी जिला अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देने की बात भी कही हैं।

आपको बता दे कि जिले में जनवरी में कुल 4732 शिकायतें आई थी इनके निराकरण का कुल प्रतिशत 63.06 रहा। वहीं सीएम हेल्प लाइन की शिकायतों के निराकरण में उज्जैन नगर निगम भी पुरे प्रदेश में दसवें स्थान पर रही है।

Published By: Bhaskar (e-Newspaper)

Read More
20 Feb
By: USCL 0

कलेक्टर भोंडवे का महाकाल फॉर्मूला प्रदेश के सभी मंदिरों में होगा लागू

उज्जैन कलेक्टर संकेत भोंडवे महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले दिव्यंगो, वृद्धजनों और गर्भवती महिलाओं के लिए व्हील चेयर, रैंप और लिफ्ट की सुविधा दिए जाने का फॉर्मूला अब प्रदेश के सभी मंदिरों पर लागू होगा. इसके लिए प्रदेश के सभी कलेक्टरों को सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग ने आदेश जारी कर व्यवस्था बनाने के लिए कहा हैं.

कलेक्टर भोंडवे ने महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले दिव्यांग जनों, वृद्धों और गर्भवती महिलाओं को लंबी लाइन और सीढियों पर चलने के दौरान होने वाली परेशानी से मुक्ति दिलाने के लिए उनके लिए सुविधाजनक दर्शन व्यवस्था बनाई. इसके लिए महाकाल मंदिर से शुरुआत कर व्हीलचेयर, रैम्प और लिफ्ट सेवा शुरू की गई. इससे ऐसे लोगो को राहत मिली और वे आसानी से भगवान महाकाल के दर्शन करने में सफल हो रहे हैं.

Published By: Pradesh Today (e-Newspaper)

Read More
19 Feb
By: USCL 0

अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ फ्रीगंज में बनेंगा शहर का पहला शी लाउंज

उज्जैन में महिलाओं की जरुरी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शहर का पहला शी लाउंज फ्रीगंज में बनाया जायेगा। करीब ४० लाख रूपए की लगत के साथ बनने वाला यह अत्याधुनिक शी लाउंज फ्रीगजं मॉल के पास स्थित निगम की १२०० वर्ग फिट जमींन पर बनेगा। तीन माह की समय अवधि में पुरे होने वाले इस कार्य के लिए उज्जैन स्मार्ट सिटी एजेंसी का भी चुनाव कर लिया हैं। फ्रीगंज के साथ शहर में अन्य तीन स्थानों पर भी शी लाउंज का निर्माण कराया जायेगा। योजना के तहत एक मार्च से फ्रीगंज में शी लाउंज परिसर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। शी लाउंज का निर्माण महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हुए किया जायेगा। वहीं शहर का दूसरा शी लाउंज महाकाल मंदिर के आसपास निर्मित किया जायेगा। फिलहाल इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही हैं।
Published By: Bhaskar (e-Newspaper)

Read More