News Detail

USCL मई 9, 2018

पहली स्मार्ट सिटी एपेक्स कॉन्फ्रेंस में उज्जैन स्मार्ट सिटी ने दर्ज कराई अपनी उपस्थिति

भोपाल में हुई पहली स्मार्ट सिटी एपेक्स कॉन्फ्रेंस में उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ अवधेश शर्मा अपनी टीम के साथ उपस्थिति हुए। जहां उन्होंने सभी को उज्जैन में चल रहे विकास कार्यो से अवगत कराया।

भोपाल में हुई इस पहली स्मार्ट सिटी एपेक्स कॉन्फ्रेंस में उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड के स्टॉल पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहुंचकर उज्जैन स्मार्ट सिटी की हौसला अफजाई की। ज्ञात हो की इस एपेक्स कॉन्फ्रेंस में विभिन्न स्मार्ट सिटी के गणमान्य लोग उपस्थित थे।