उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 13 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। देश के कुछ पंचांगों में 14 फरवरी को शिवरात्रि का उल्लेख है। इसे लेकर मंदिर प्रशासन ने सोमवार को पुजारी-पुरोहित की बैठक बुलाई। पुजारी-पुरोहितों ने 13 फरवरी को महापर्व मनाने का निर्णय लिया है।
प्रशासक अवधेश शर्मा ने बताया कि 5 फरवरी से मंदिर में शिवनवरात्रि उत्सव शुरू होगा। 13 फरवरी को भगवान की त्रिकाल पूजा होगी। मध्यरात्रि में महाकाल की महापूजा के बाद तड़के 4 बजे भगवान के शीश सवा मन फूल व फल से बना मुकुट सजाया जाएगा। 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे भस्म आरती और उसके बाद भोग आरती होगी। 17 फरवरी को चंद्र दर्शन की दूज पर भगवान महाकाल के पंच मुखारविंद दर्शन होंगे।
Published By: Naidunia (e-Newspaper)