News Categories: स्मार्ट सिटी

01 अगस्त
By: USCL 0

महाकाल बाबा की पहली संवारी में लगा भक्तों का तांता

सावन की शुरुआत हो चुकी हैं, ऐसे में सावन के पहले सोमवार को उज्जैन में महाकालेश्वर बाबा की पहली संवारी निकाली गई। इस संवारी में हजारो की तादात में श्रधालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

सावन के पहले सोमवार को निकली इस संवारी में उज्जैन शहर के कलेक्टर मनीष सिंह जी भी शामिल हुए. यहां उन्होंने बाबा महाकाल के रथ को भी अपने कंधो पर उठाया। इस यात्रा में कलेक्टर मनीष सिंह जी के साथ, कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Read More
30 जुलाई
By: USCL 0

एक कमरे में बैठकर नियंत्रित और संचालित होगी उज्जैन शहर की व्यवस्थाएं

उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड का इंट्रीगेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनकर तैयार हो चूका हैं।  जिसमे उज्जैन शहर की यातायात व्यवस्था और यात्री परिवहन सेवा एवं जनता से जुडी शहर की विभिन्न सेवाएं 12 मेगा स्क्रीन की वीडियों वॉल पर न केवल देखी जा सकेंगी बल्कि इनका नियंत्रण एवं संचालन भी किया जा सकेगा।  आपको बता दे कि यहां विभिन्न सेवाओं का संचालन स्मार्ट तरीके से किया जा सकेगा।

published by : patrika epaper

Read More
29 जुलाई
By: USCL 0

पुराने शहर को स्मार्ट बनाने के लिए उज्जैन स्मार्ट सिटी बनाएगी योजना

लखनऊ में स्मार्ट सिटी शहरों में हो रहे नवाचारों और विकास कार्यों को लेकर हुई राष्ट्रीय कार्यशाला में उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड की जनता को जोड़ने वाली योजनाओं को काफी सराहा गया। इसे साथ ही इस कार्यशाला में पुराने शहर को सुधारने की योजना बनाने को लेकर भी कहा गया।

आपको बता दे कि उज्जैन को हेरिटेज शहर के रूप में स्मार्ट सिटी मिशन में चयनित किया गया हैं। इसी के चलते पुराने उज्जैन को स्मार्ट बनाने को चुनौती के रूप में लेने को कहा गया।

published by : dainik bhaskar epaper

Read More
28 जुलाई
By: USCL 0

कैशलेस ट्रांजेक्शन होगा तो उज्जैन को मिलेगा अवार्ड

केंद्र सरकार के द्वारा देश के 100 शहरों के मध्य 100 डेज चैलेंज प्रतियोगिता कराई जा रही हैं। इस प्रतियोगिता में जितने वाले शहर को स्मार्ट सिटी डिजिटल पैमेंट्स का अवार्ड 2018 दिया जाएगा।

इस मुहीम के जरिये केंद्र सरकार नागरिकों को डिजिटल पैमेंट के लिए प्रेरित करना चाहती हैं। आपको बता दे कि इस प्रतिस्पर्धा में उज्जैन स्मार्ट सिटी कम्पनी भी शामिल हैं।

published by : dainik bhaskar epaper

Read More
26 जुलाई
By: USCL 0

स्मार्ट नागरिक बने, डिजिटल माध्यम से भुगतान करें

उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर पालिक निगम उज्जैन, शहर के नागरिकों के लिए डिजिटल पेमेंट लेकर आया हैं। इस सेवा के माध्यम से आप जल कर, संपत्ति कर, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, मैरिज प्रमाण पत्र  और पानी के टैंकर की बुकिंग के लिए ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।

इस सेवा का लाभ लेने के लिए आपको नगर निगम की वेबसाइट पर जाना होगा, साथ ही आप निगम कार्यालय में लगी मशीन से भी भुगतान कर सकते हैं। यह आसान प्रक्रिया आपकी लेनदेन और भुगतान से सम्बंधित परेशानियों को आसानी से दूर कर देगी।

Read More
09 जुलाई
By: USCL 0

उज्जैन स्मार्ट सिटी की परियोजना कंट्रोल एन्ड कमांड सेंटर का हुआ लोकार्पण

शनिवार को कोठी रोड़ स्थित उज्जैन स्मार्ट सिटी कार्यालय में कंट्रोल एन्ड कमांड सेंटर का लोकार्पण हुआ। जिसके बाद स्मार्ट सिटी के सभी अधिकारीयों ने इसका निरिक्षण किया।

इस मौके पर स्मार्ट सिटी सीईओ अवधेश शर्मा, निगमायुक्त प्रतिभा पाल और अधीक्षण यंत्री हंसकुमार जैन भी मौजूद थे। आपको बता दे कि यह कंट्रोल एन्ड कमांड सेंटर शहर में होने वाली विभिन्न प्रकार की गतिविधियों पर पूरी निगरानी एंव नियंत्रण रखेगा।

Read More
08 जुलाई
By: USCL 0

उज्जैन स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं की सौगात लेकर आया शहरी विकास पर्व

शनिवार को कालिदास अकादमी उज्जैन में शहरी विकास पर्व कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कायर्क्रम में जहां उज्जैन स्मार्ट सिटी की परियोजना कंट्रोल एन्ड कमांड सेंटर, शी लाउंज और जैव मैथननाइजेशन प्लांट का लोकार्पण किया गया, वहीं डिजिटल सेंटर, सौर पीवी पैनल ओर पब्लिक बाइक शेयरिंग का शिलान्यास किया गया।

इस  कार्यक्रम में उज्जैन महापौर मीना जोनवाल, निगमायुक्त प्रतिभा पाल, उज्जैन स्मार्ट सीटी सीईओ अवधेश शर्मा, अधीक्षण यंत्री हंसकुमार जैन, विधायक मोहन यादव, जगदीश अग्रवाल, श्री सोनू और कई गण्यमान लोग भी उपस्थित थे।

Read More
02 जुलाई
By: USCL 0

युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर देगा उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड

उज्जैन में कोठी रोड स्थित स्मार्ट सिटी कर्यालय जल्द ही ऐसा सेंटर बन जायेगा जहां युवाओं को अपने आइडिया को बिजनेस में बदलने का मौका मिलेगा। दरअसल स्मार्ट सिटी में शहर का पहला आधुनिक इक्युबेशन स्पेस (सेंटर) स्थापित किया जा रहा हैं।

इस सेंटर में विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में शहर के युवाओं को बिजनेश का स्टार्टअप मिलेगा। इस परियोजना के माध्यम से उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा युवाओं को उद्धमी बनाने के लिए स्टार्टअप की पहल की जा रही हैं।

published by : patrika epaper

Read More
21 जून
By: USCL 0

स्मार्ट सिटी की घोषित रैंकिंग में उज्जैन ने मारी बाजी

उज्जैन ने शहरी विकास मंत्रालय द्वारा जारी की गई स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में बाजी मारी हैं। जारी हुई स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में उज्जैन को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला हैं।

वहीँ देश में उज्जैन ने इंदौर को पीछे छोड़ते हुए 29वां स्थान हासिल किया हैं। आपको बता दे कि स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में इंदौर को 31वां स्थान मिला हैं।

published by : patrika epaper

Read More
12 जून
By: USCL 0

महाकाल मंदिर में स्मार्ट तकनीक से होगी भक्तो की गणना

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत भक्तो की गणना डिजिटाइजेशन के माध्यम (कैमरे) से करने के लिए उज्जैन के महाकाल मंदिर में हेडकाउंटिंग सिस्टम लगाया गया हैं।

यह सिस्टम महाकाल मंदिर में आने वाले भक्तो की गणना करेगा। फिलहाल यह अस्थायी तौर पर मंदिर परिसर के गेट न. 6 पर लगाया गया हैं। मंदिर सभामंडप का निर्माण होते ही यह शिफ्ट कर दिया जायेगा।

published by : patrika epaper

Read More