News Detail

USCL अक्टूबर 1, 2018

फ्रीगंज में बनेगा उज्जैन शहर का पहला पिंक कॉरिडोर

उज्जैन स्मार्ट सिटी कम्पनी शहर में एक ऐसी वूमन फ्रेंडली स्ट्रीट विकसित करने जा रही हैं जो पूरी तरह महिलाओं को समर्पित होगी, जहां महिलाएं बिना किसी भय के सुरक्षित रूप से घूम और बैठ सकेंगी। इसके लिए कम्पनी ने टेंडर भी जारी कर दिया हैं। आपको बता दे कि स्मार्ट सिटी ने अपनी योजना के अंतर्गत 72 लाख रूपए की लागत वाला यह प्रोजेक्ट तैयार किया हैं, जिसे पिंक कॉरिडोर नाम दिया गया हैं। फिलहाल सर्वे के बाद इस पिंक कॉरिडोर के लिए फ्रीगंज क्षेत्र का चुनाव किया गया हैं। अगर यह प्रोजेक्ट सफल होता हैं तो शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इसे लागू किया जायेगा।

publised by : patrika epaper