सरफेस पार्किंग

सरफेस पार्किंग

उज्जैन एक ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी है। यहाँ अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का आवागमन होता है। भारत के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर, उज्जैन शहर में स्थित है। श्री महाकालेश्वर मंदिर में लाखों श्रद्धालु आते है, और पार्किंग व्यवस्था में बहुत असुविधा होती है। उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा किये गए सर्वेक्षण उपरांत त्रिवेणी संग्रहालय के समीप कार, बस एवं दो पहिया वाहन पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी क्षमता 400 कार स्पेस प्रस्तावित है, और वाहन चालकों हेतु विश्राम स्थल एवं श्रद्धालु हेतु सुविधा गृह की व्यवस्था भी दी गयी है। परियोजना का निर्माण 15243 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में करना प्रस्तावित है, जिसमे 14373 वर्ग मीटर में कार स्पेस, 370 वर्ग मीटर में बहुउदेशीय हाल एवं 500 वर्ग मीटर में इ-रिक्सा डेक का निर्माण होना है। सरफेस पार्किंग में पर्यटक अपना वाहन पार्क करके मृदा परियोजना का आनंद लेते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। सरफेस पार्किंग परियोजना अंतर्गत प्रत्येक वाहन की श्रेणी अनुसार, वाहन की जगह एवं सीमा चिन्हित कर निर्धारित की गयी है और पर्यटकों के मार्गदर्शन के लिए साइन बोर्ड एवं दिशा निर्देश का प्रावधान भी प्रस्तावित है।

[lvca_heading style=”style3″ align=”left” animation=”fadeIn” heading=”चित्र प्रदर्शनी”]